Question
मानसून की वापसी (परिवर्तनीय मौसम) की प्रमुख विशेषताएँ बताइए। 

Answer

मानसून की वापसी (परिवर्तनीय मौसम) की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं-
अक्टूबर तथा नवम्बर के महीनों में परिवर्तनीय मौसम रहता है अर्थात् इन महीनों में मानसून की वापसी होती है। अक्टूबर के प्रारम्भ में मानसूनी पवनें उत्तर के मैदान से हट जाती हैं।
अक्टूबर एवं नवम्बर का महीना, गर्म वर्षा ऋतु से शीत ऋतु में परिवर्तन का काल होता है।
मानसून की वापसी होने से आसमान साफ एवं तापमान में वृद्धि हो जाती है। दिन का तापमान उच्च होता है, जबकि रातें ठण्डी एवं सुहावनी होती हैं।
इस समय आर्द्रता बनी रहती है। अतः उच्च तापमान एवं आर्द्रता वाली अवस्था के कारण तीव्र उमस होती है। इसे सामान्यतः 'क्वार की उमस' कहते हैं।
अक्टूबर के उत्तरार्द्ध में उत्तरी भारत में तापमान तेजी से गिरने लगता है।
इस समय उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात आते हैं, जो भारत के पूर्वी तट पर व्यापक एवं भारी वर्षा करते हैं। ये प्रायः विनाशकारी होते हैं। गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी नदियों के सघन आबादी वाले डेल्टा प्रदेशों में इनके द्वारा जान एवं माल की भारी क्षति होती है।
कभी-कभी ये चक्रवात उड़ीसा, पश्चिम बंगाल एवं बंगलादेश के तटीय क्षेत्रों में भी पहुँच जाते हैं।
कोरोमण्डल तट पर अधिकतर वर्षा इन्हीं चक्रवातों तथा अवदाबों से होती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

भारत की चुनाव प्रणाली की विशेषता बताइये।
हिटलर की विदेश नीति का वर्णन करें। इसका क्या परिणाम निकला?
भारत में पाई जाने वाली वनस्पति के प्रमुख प्रकारों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
बेरोजगारी से आप क्या समझते हैं? भारत में बेरोजगारी के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के बारे में आप क्या जानते हैं? उसकी शक्तियों का वर्णन कीजिये।
औपनिवेशिक काल में अंग्रेज सरकार द्वारा लिये गये मासाइयों के मामलों की देखभाल सम्बन्धी फैसलों का उनके समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
भारत के द्वीप समूहों पर लेख लिखिए।
भारत में निर्धनता के प्रमुख कारणों को स्पष्ट करते हुए उन्हें दूर करने हेतु सुझाव दीजिए।
वस्तुओं एवं सेवाओं का उत्पादन करने हेतु आवश्यक साधनों का उल्लेख कीजिए।
भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है? प्रधानमंत्री की प्रमुख शक्तियों तथा कार्यों का वर्णन करें।