भारत का भौतिक स्वरूप — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनभारत का भौतिक स्वरूप5 Marks
Question
भारत के द्वीप समूहों पर लेख लिखिए।
✓
Answer
भारत का मुख्य स्थल भाग अत्यधिक विशाल है तथा भारत की काफी लम्बी तटीय सीमा भी है। इसके अलावा भारत के दो प्रमुख द्वीप-समूह भी हैं-लक्षद्वीप समूह तथा अण्डमान एवं निकोबार द्वीप-समूह। इनका विस्तृत विवेचन निम्न प्रकार है-
(1) लक्षद्वीप द्वीप-समूह-यह द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है। यह द्वीप समूह केरल के मालाबार तट के पास स्थित है। यह द्वीपों का समूह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना हुआ है। लक्षद्वीप को पहले लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था परन्तु वर्ष 1973 में इसका नाम लक्षद्वीप रखा गया। यह द्वीप समूह 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस द्वीप पर विभिन्न प्रकार की पादप व जन्तुओं की प्रजातियाँ पायी जाती हैं। कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है तथा पिटली द्वीप एक पक्षी अभयारण्य है।
(2) अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह-अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह द्वीप समूह आकार में बड़े, संख्या में बहुल एवं बिखरे हुए हैं। यह द्वीप समूह मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा गया है-उत्तर में अण्डमान तथा दक्षिण में निकोबार। यह माना जाता है कि यह द्वीप समूह निमज्जित पर्वत श्रेणियों के शिखर है। यह द्वीप समूह विषुवत वृत्त के समीप स्थित है अतः यहाँ की जलवायु विषुवतीय है। यह द्वीप घने जंगलों से आच्छादित है तथा यहाँ पर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पादप एवं जन्तु पाए जाते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.