Question
मौर्यकालीन कला एवं स्थापत्य का वर्णन करें।

Answer

राजप्रासाद- पाटलिपुत्र में चन्द्रगुप्त मौर्य का राजप्रासाद वास्तुकला का बेजोड़ उदाहरण था। फाह्यान के अनुसार, "यह प्रासाद मानव कृति न होकर देवों द्वारा निर्मित है।"
स्तूप- बौद्ध परम्परा के अनुसार अशोक ने 84,000 स्तूप बनवाये थे। यह अतिश्योक्ति हो सकती है मगर ह्वेनसांग ने 80 स्तूपों को स्वयं अपनी आँखों से देखा था।
साँची का स्तूप मौर्य वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
लोककला - मौर्ययुगीन लोककला का सर्वोत्तम उदाहरण विशाल यक्ष-यक्षणी की प्रतिमाएँ हैं। इनमें मथुरा जिले के परखम ग्राम से प्राप्त यक्ष मूर्ति 'मणिभद्र' एवं पटना के दीदारगंज से प्राप्त चवरधारिणी की यक्ष प्रतिमा महत्वपूर्ण हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free