Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 6विज्ञानशरीर में गति2 Marks
Question
मछली की गति को समझाइये।
✓
Answer
मछली के शरीर की आकृति धारा रेखीय होती है क्योंकि इसका सिर एवं पूँछ इसके मध्य भाग की अपेक्षा पतले एवं नुकीले होते हैं। इस विशेष आकृति के कारण मछली जल में सरलता से तैर लेती है। तैरने की प्रक्रिया में इसके शरीर का आगे का भाग एक ओर मुड़ जाता है तथा पूँछ दूसरी ओर इस प्रकार मछली जल में शरीर के दोनों ओर एकांतर क्रम में वलय बनाकर तैरती है। पूँछ के पंख इस कार्य में उसकी सहायता करते हैं। इसके शरीर पर पाये जाने वाले अन्य पंख तैरते समय जल में संतुलन बनाए रखने एवं दिशा निर्धारण में इसकी सहायता करते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.