Question
मृदा अपरदन को कैसे रोका जा सकता है?

Answer

मृदा अपरदन को निम्न तरीकों से रोका जा सकता है-
समोच्च जुताई-समोच्च जुताई द्वारा अपरदन को कम किया जा सकता है। ढाल वाली भूमि की जुताई समोच्च रेखाओं के समानान्तर करने से ढाल के साथ जल बहाव की गति घटती है।
सोपान कृषि भूमि में ढालों पर सीढ़ीदार कृषि करने से भूमि अपरदन नियंत्रित होता है।
पट्टी कृषि-एक बड़ी कृषि भूमि को छोटी-छोटी पट्टियों में बाँटकर फसलों के बीच घास की पट्टियाँ उगाकर वायु की गति को कम करके भूमि अपरदन को रोका जा सकता है।
रक्षक मेखला पेड़ों को एक कतार में लगाकर वायु गति को कम करके भी भूमि अपरदन को रोका जाता है।
मानवीय क्रियाओं पर नियंत्रण-वनोन्मूलन, अति पशुचारण, निर्माण तथा अवैध खनन आदि पर नियंत्रण लगाकर भी मृदा अपरदन को रोका जा सकता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में पर्यटन के महत्व पर एक टिप्पणी लिखिए।
नेपाल के जन-आंदोलन में किस-किसने भाग लिया?
अफ्रीका में रिंडरपेस्ट का क्या प्रभाव पड़ा?
गाँधीजी ने नमक यात्रा क्यों शुरू की?
न्यायसंगत वैश्वीकरण को स्पष्ट कीजिए।
रजत पदक जीतने वाले आस्ट्रेलियाई धावक पीटर नार्मन ने टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस के प्रति किस प्रकार अपना समर्थन जताया?
यूरोप में उन्नीसवीं सदी के प्रारम्भ में विकसित होने वाली उदारवादी राष्ट्रवाद की अवधारणा की विवेचना कीजिए।
बहुराष्ट्रीय कम्पनी किसे कहते हैं? इनके विकास की संक्षिप्त विवेचना चाहिए।
बैंकों की ऋण सम्बन्धी गतिविधि को स्पष्ट कीजिए।
भारत के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ बताइये।