वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनवैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था3 Marks
Question
न्यायसंगत वैश्वीकरण को स्पष्ट कीजिए।
✓
Answer
न्यायसंगत वैश्वीकरण का तात्पर्य यह है कि वैश्वीकरण से सभी लोगों को समान लाभ हो तथा देश के पिछड़े वर्गों को भी संरक्षित किया जाना चाहिए। वैश्वीकरण के हानिकारक प्रभावों को कम करने के प्रयास किए जाने चाहिए तथा लघु एवं कुटीर उद्योगों का भी संरक्षण किया जाना चाहिए। न्यायसंगत वैश्वीकरण में यह ध्यान दिया जाता है कि वैश्वीकरण का लाभ केवल धनी लोगों को ही ना मिले एवं निर्धनों की भी वेहतर हिस्सेदारी हो। इसमें छोटे उद्योगों के कार्य निष्पादन में सुधार हो तथा श्रमिक कानूनों का भी उचित रूप से क्रियान्वयन किया जाए ताकि श्रमिकों के हितों का भी संरक्षण हो।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.