मृदा में निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं-
(1) मृदा एक प्राकृतिक पिण्ड है, यह पादप वृद्धि के लिए एक प्राकृतिक माध्यम है तथा कृत्रिम रूप से इसका संश्लेषण नहीं हो सकता है।
(2) यह विभिन्न संस्तरों में विभाजित होती है, जो कि पदार्थों के संचार, स्थानान्तरण तथा संचयन के कारण है।
(3) मृदा में विभिन्न पैतृक पदार्थों एवं जलवायु सम्बन्धी कारकों के कारण आकारिकी रासायनिक एवं जैविक अंतर पाये जाते हैं।