Question
मृदा संसाधन पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।

Answer

मृदा संसाधन-पृथ्वी पर मृदा सबसे महत्त्वपूर्ण नवीकरण योग्य प्राकृतिक संसाधन है। यह पेड-पौधों के विकास का माध्यम है जो पृथ्वी पर विभिन्न प्रकार के जीवों का पोषण करती है। मृदा एक जीवंत तंत्र है। मृदा निर्माण की प्रक्रिया बहुत लम्बी है। कुछ सेंटीमीटर गहरी मृदा बनने में भी लाखों वर्ष लग जाते हैं। मृदा बनने की प्रक्रिया में उच्चावच, जनक शैल अथवा संस्तर शैल, जलवायु, वनस्पति और अन्य जैव पदार्थ और समय मुख्य कारक हैं। प्रकृति के अनेकों तत्व जैसे तापमान परिवर्तन, बहते जल की क्रिया, पवन, हिमनदी और अपघटन क्रियाएँ आदि का मृदा बनने की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। मृदा में होने वाले रासायनिक और जैविक परिवर्तन भी महत्त्वपूर्ण हैं। मृदा जैव (ह्यूमस) और अजैव दोनों प्रकार के पदार्थों से बनती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

गुटेनबर्ग ने किस तरह मुद्रण में अपना योगदान दिया?###गुटेनबर्ग कौन था? मुद्रण के क्षेत्र में उसकी क्या भूमिका है?
रूढ़िवादी मेत्सिनी के गुप्त संगठनों और विचारों से क्यों डरे हुए थे? कोई दो कारण बताइए।
यूरोप में 'राष्ट्र' के विचार के निर्माण में संस्कृति ने किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
रबड़ की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।
वन संरक्षण से आप क्या समझते हैं?
अमरीका में नागरिक अधिकार आन्दोलन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
19वीं सदी के मध्य तक भारतीय परिवारों ने शिक्षा को बढ़ावा नहीं दिया। इन परिवारों की शंकाएँ क्या थी? उन परिवारों पर भी प्रकाश डालिए जिन्होंने नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया।
भारत में दालों की कृषि का उल्लेख कीजिये।
मुद्रा क्या है? आधुनिक मुद्रा करेंसी को विनिमय का माध्यम क्यों स्वीकार किया जाता है?
औपचारिक तथा अनौपचारिक साख में विभेद कीजिए।