PART - 1 - इकाई दो - CH - 6 पुष्पी पादपों का शारीर या शारीरिकी — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 1 - इकाई दो - CH - 6 पुष्पी पादपों का शारीर या शारीरिकी2 Marks
Question
मूल की आन्तरिक संरचना की प्रमुखता बताइये।
✓
Answer
जड़ों की बाह्य परत को मूलत्वचा कहते हैं जिस पर एककोशिकीय रोम होते हैं, इन्हें ही मूलरोम कहते हैं। क्यूटिकल व अधस्त्वचा का अभाव होता है। वल्कुट मृदूतकीय व अन्तस्त्वचा स्पष्ट होती है। संवहन पूल अरीय होते हैं तथा जाइलम का विकास बाह्यआदिदारुक होता है। द्विबीजपत्री मूल में छः तक संवहन पूल होते हैं परन्तु एकबीजपत्री में छः से अधिक होते हैं। जाइलम व फ्लोयम के मध्य उपस्थित मृदूतक को संयोजी ऊतक कहते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.