Question
नेपाल के सत्ता-संघर्ष का वर्णन करें।

Answer

राजा ज्ञानेन्द्र द्वारा लोकतान्त्रिक सरकार को भंग करना-नेपाल के नए राजा ज्ञानेन्द्र लोकतान्त्रिक शासन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने सन् 2005 की फरवरी में तत्कालीन प्रधानमन्त्री को अपदस्थ करके जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को भंग कर दिया।
आन्दोलन का प्रारम्भ तथा उसका उद्देश्य अप्रेल, 2006 में आन्दोलन उठ खड़ा हुआ, जिसका लक्ष्य था-शासन की बागडोर राजा के हाथ से लेकर दोबारा जनता के हाथों में सौंपना।
आन्दोलन का स्वरूप संसद की सभी बड़ी पार्टियों ने सप्तदलीय गठबन्धन-एस.पी.ए.-बनाया और नेपाल की राजधानी काठमांडू में चार दिन बंद का आह्वान किया। इस प्रतिरोध ने जल्दी ही अनियतकालीन बंद का रूप ले लिया। अन्य राजनीतिक संगठन तथा जनता भी बंद के समर्थन में आ गये। 21 अप्रैल, 2006 के दिन आन्दोलनकारियों की संख्या 3-5 लाख तक पहुँच गई। इन्होंने राजा को माँगें मानने के लिए 3 दिन की चेतावनी दी। प्रमुख माँगें-आन्दोलनकारियों की तीन प्रमुख माँगें ये थीं-(i) संसद को बहाल किया जाए, (ii) सर्वदलीय सरकार बने तथा (iii) एक नयी संविधान सभा का गठन हो। माँगों को राजा द्वारा स्वीकार करना-24 अप्रैल, 2006 को राजा ने आन्दोलनकारियों की उक्त तीनों मांगों को स्वीकार कर लिया।
इस संघर्ष को नेपाल का लोकतन्त्र के लिए दूसरा आन्दोलन कहा जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

भारत में 19वीं शताब्दी के मुद्रण ने न केवल विभिन्न समुदायों के विरोधाभासी विचारों के प्रकाशन को प्रेरित किया, अपितु उन्हें आपस में जोड़ा भी। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
औद्योगीकरण से आप क्या समझते हैं? इसका प्रारम्भ इंग्लैण्ड में ही क्यों हुआ? स्पष्ट कीजिए।
किसी क्षेत्र विशेष में किसी उद्योग के स्थानीयकरण के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारकों की व्याख्या कीजिए।
दूसरे देशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ किस प्रकार उत्पादन पर नियंत्रण स्थापित करती हैं?###"बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विभिन्न देशों की उत्पादन प्रक्रिया को एक-दूसरे से जोड़ती हैं।" इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
महात्मा गांधीजी के सत्याग्रह पर एक निबन्ध लिखिए।###भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में गांधीजी के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।###भारत छोड़ो आन्दोलन पर एक संक्षिप्त निबंध लिखिए।###महात्मा गांधी ने राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम में सत्याग्रह एवं अहिंसा का किस प्रकार प्रयोग किया? कोई दो उदाहरण दीजिए।###महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए किन्हीं तीन आन्दोलनों के नाम लिखिए।###महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए किन्हीं तीन सत्याग्रह आन्दोलनों के कारण और परिणाम बताइए।
भारत में कोयले के वितरण का वर्णन कीजिए।
संसाधन का अर्थ बताते हुए इनके वर्गीकरण को समझाइए।
लोकतंत्र को किस प्रकार राजनीतिक तौर पर सुधारा जा सकता है?
भारत में 'भाषायी राज्यों का गठन' के बारे में आप क्या जानते हैं? विस्तार से वर्णन कीजिये।
लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं का वर्णन कीजिए।###राजनीतिक दलों से आप क्या समझते हैं? लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं का वर्णन कीजिए।###लोकतांत्रिक देश में राजनीतिक दलों की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।###राजनीतिक दलों से आप क्या समझते हैं? इनके किन्हीं दो कार्यों का उल्लेख कीजिए।###भारत में राजनीतिक दलों के कोई दो मुख्य कार्य लिखिए।###राजनीतिक दल का क्या अर्थ है? राजनीतिक दलों के किन्हीं तीन कार्यों का उल्लेख कीजिए।###लोकतंत्र में राजनीतिक दलों का क्या अर्थ है? इनके किन्हीं दो प्रमुख कार्यों को लिखिए।