(c) बसंतीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कम तापमान करके पौधों में पुष्पन को प्रेरित किया जाता है। इसमें बीजों को बेहद् कम तापमान से उपचारित करके अंकुरण कराया जाता है। लघु तापमान देने की इस प्रक्रिया को बसन्तीकरण कहते हैं। लघु तापमान चरण में 'वर्नालिन' नामक एक हार्मोन भी बनता है। लैंग ने दर्शाया कि बसंतीकरण को जिबरेलिन प्रतिस्थापित कर सकता है।