निर्धनता : एक चुनौती — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययननिर्धनता : एक चुनौती2 Marks
Question
निर्धनता का लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
✓
Answer
भारत में निर्धनता की समस्या बहुत जटिल समस्या है। निर्धनता के फलस्वरूप लोग अपनी मूलभूत आवश्यकताएँ भी नहीं जुय पाते हैं तथा उनका जीवन स्तर काफी निम्न होता है। इस अवस्था में माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दिला पाते हैं। यदि परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ जाता है तो उसे चिकित्सा सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। स्वच्छ जल एवं सफाई का अभाव पाया जाता है तथा लोगों के पास कोई नियमित रोजगार नहीं होता है तथा निर्धनों के साथ सभी स्थानों पर दुर्व्यवहार होता है। अतः निर्धन लोगों का जीवन काफी कष्टपूर्ण एवं निम्न स्तर का होता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.