नियम और कार्यविधि में अन्तर
1. निर्णय-नियम एक पूर्व-निश्चित निर्णय है जो विशिष्ट परिस्थितियों में लेना आवश्यक है, जबकि कार्यविधि कार्य करने का तरीका है, निर्णय नहीं।
2. क्षेत्र-नियम कोई निश्चित कार्यविधि नहीं होती है, जबकि कार्यविधि का क्षेत्र विस्तृत है, क्योंकि इसके अपने नियम होते हैं।
3. दण्ड-नियमों की अवहेलना करने पर दण्ड की व्यवस्था होती है, जबकि कार्यविधि में पहले से दण्ड की आवश्यकता नहीं होती है।
4. लोचशीलता-नियमों में लोचशीलता का अभाव होता है। इनका पालन उसी तरह से किया जाता है जिस रूप में वे बनाये गये हैं, जबकि कार्यविधि नियम की अपेक्षा अधिक लोचशील होती है।
5. पालन करना-नियमों का पालन करना आवश्यक होता है, जबकि कार्यविधि का ज्यों का त्यों पालन करना अनिवार्य नहीं होता है।