Question
नियुक्तिकरण की प्रमुख विशेषताएँ बतलाइये।

Answer

नियुक्तिकरण की प्रमुख विशेषताएँ-
1. नियुक्तिकरण एक व्यापक शब्द है जिसमें मानवीय संसाधन की आवश्यकता का अनुमान लगाना, कर्मचारियों की भर्ती, चयन, प्रशिक्षण, पदोन्नति तथा देखरेख आदि क्रियाएँ सम्मिलित हैं।
2. नियुक्तिकरण पद तथा व्यक्ति में निरन्तर सामंजस्य स्थापित करने की प्रक्रिया है।
3. नियुक्तिकरण एक निरन्तर जारी रहने वाली प्रक्रिया है क्योंकि संस्था की आवश्यकताओं तथा इसके कर्मचारियों में निरन्तर परिवर्तन होते रहते हैं।
4. नियुक्तिकरण का उद्देश्य संगठन के कार्यों को निर्बाध एवं कुशलतापूर्वक संचालित करना होता है।
5. नियुक्तिकरण की आवश्यकता संस्था में प्रबन्ध के हर स्तर पर पड़ती है।
6. नियुक्तिकरण एवं कार्मिक प्रबन्ध में कुछ भेद हैं।
नियुक्तिकरण एक संकुचित शब्द है जबकि कार्मिक प्रबन्ध एक विस्तृत शब्द है जिसमें नियुक्तिकरण का कार्य आता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

नियुक्ति प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को एक चित्र की सहायता से बतलाइये।
वित्तीय बाजारों के वर्गीकरण को चित्र के माध्यम से स्पष्ट कीजिए।
शेयर बाजार का क्या अर्थ है ? इसके किन्हीं तीन-चार कार्यों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिये।
अंगूरीलता सम्प्रेषण के किन्हीं दो तंत्रों को चित्र की सहायता से समझाइए।
"नियोजन प्रबन्ध का एक महत्त्वपूर्ण कार्य है।" समझाइये।
कुछ उत्पादों में निश्चित एवं अद्वितीय लक्षण होते हैं। वे विशिष्ट वर्ग के ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। उत्पाद के प्रकार की पहचान कीजिये तथा इसकी विशेषताओं की सूची तैयार कीजिये।
प्रबन्ध के सिद्धान्त की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
हेनरी फेयोल के कार्य-विभाजन सिद्धान्त को संक्षेप में समझाइये।
प्राथमिक तथा द्वितीयक बाजार में दो अन्तर बतलाइये।
विभिन्न प्रकार की विपणन अवधारणाओं में अन्तर बतलाइये।