Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10विज्ञानहमारा पर्यावरण5 Marks
Question
ओजोन का निर्माण एवं अवक्षय किस प्रकार का होता है?
✓
Answer
ओजोन का निर्माण ऑक्सीजन (O2) के तीन परमाणुओं से ओजोन (O3) के अणु बनते हैं। सामान्य ऑक्सीजन में दो परमाणु होते हैं। ऑक्सीजन सभी प्राणियों के लिए आवश्यक है। ओजोन एक घातक विष है। वायुमंडल के ऊपरी स्तर में ओजोन अति आवश्यक कार्य पूरा करती है। यह सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी के लिए एक सुरक्षा कवच तैयार करती है। पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी पर रहने वाले जीवों के लिए अत्यंत हानिकारक है। ये विकिरण त्वचा कैंसर उत्पन्न करती है। वायुमंडल के उच्चतर स्तर पर पराबैंगनी विकिरण अणुओं से ओजोन (O3) बनाती है। उच्च ऊर्जा वाले पराबैंगनी विकिरण ऑक्सीजन अणुओं को विघटित कर स्वतंत्र ऑक्सीजन परमाणु (O) बनाती हैं। ऑक्सीजन के यह स्वतंत्र परमाणु संयुक्त होकर ओजोन बनाते हैं। UV $O _2 \rightarrow O + O$ $20+ O \rightarrow O _3$ (ओजोन) ओजोन की हानि/अवक्षय-ओजोन की सतह लगातार एरोसॉल समूह के रसायनों द्वारा होता है। एरोसॉल रसायन प्रणोदक छिड़काव में प्रयुक्त होते हैं जैसे फ्लोरोकार्बन तथा क्लोरोफ्लोरोकार्बन। ये रसायन वायुमंडल के ऊपरी क्षेत्र में उपस्थित ओजोन के साथ अभिक्रिया करके उसका अवक्षय करते हैं |
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.