Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10विज्ञानजैव प्रक्रम5 Marks
Question
उच्च संगठित पादप में वहन तंत्र के घटक क्या हैं?
✓
Answer
उच्च संगठित पादप में अच्छी प्रकार से विकसित वहन ऊतक होते है और ये वहन ऊतक दो प्रकार के है:-
जाइलम ऊतक (दारू)- जाइलम ऊतक पादप के जड़ से खनिज लवण तथा जल इसके सभी अंगों तक पहुँचाता है। जाइलम ऊतक में जड़ों, तनों और पत्तियों की वाहिनिकाएँ तथा वाहिकाएँ आपस में जुड़कर जल संवहन वाहिकाओं का एक जाल बनाती हैं, जो पादप के सभी भागों से संबद्ध होता है।
फ्लोएम ऊतक (पाषवाह)- भोजन तथा अन्य पदार्थों का संवहन (Translocation) पत्तियों से अन्य सभी अंगों तक फ्लोएम ऊतक द्वारा होता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.