CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 6सामाजिक अध्ययनमानचित्र5 Marks
Question
पैमाने के आधार पर मानचित्र के दो प्रकारों का वर्णन कीजिये।
✓
Answer
1. छोटे पैमाने वाले मानचित्र: जब बड़े क्षेत्रफल वाले भागों जैसे महाद्वीपों या देशों को कागज पर दिखाना होता है, तब छोटे पैमाने का उपयोग किया जाता है। जैसेमानचित्र पर 5 सेमी., स्थल के 500 किमी. को दर्शाता है। इसको छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।
2. बड़े पैमाने वाले मानचित्र: जब एक छोटे क्षेत्रफल वाले भाग जैसे गाँव या शहर को कागज पर दिखाना होता है तब बड़े पैमाने का उपयोग करते हैं। जैसे-स्थल पर 500 मीटर की दूरी को मानचित्र पर 5 सेमी. से दर्शाया जाता है। इस प्रकार के मानचित्र को बड़े पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.