(a) पैरामीशियम में दो केन्द्रक होते हैं (i) माइक्रोन्यूक्लियस-यह छोटे आकार का होता है। इसमें गुणसूत्र के दो Sets होते हैं। इसमें आनुवांशिक पदार्थ संचित होते हैं और यह प्रजनन में भाग लेता है। (ii) मैक्रोन्यूक्लियस-यह बड़े आकार का होता है इसमें गुणसूत्र के कई सेट होते हैं। यह पैरामीशियम के कायिक कायों का नियंत्रण करता है।