PART - 2 - इकाई पाँच - CH - 15 शरीर द्रव तथा परिसंचरण — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 2 - इकाई पाँच - CH - 15 शरीर द्रव तथा परिसंचरण2 Marks
Question
प्लाज्मा (प्लैज्मा) प्रोटीन का क्या महत्त्व है?
✓
Answer
प्लाज्मा प्रोटीन का महत्त्व - प्लाज्मा में 90-92 प्रतिशत जल तथा 6-8 प्रतिशत प्रोटीन पदार्थ पाये जाते हैं। फाइब्रिनोजन, ग्लोबुलिन तथा एल्बुमिन प्लाज्मा में उपस्थित मुख्य प्रोटीन हैं। फाइब्रिनोजन की आवश्यकता रक्त का थक्का या स्कंदन में होती है। ग्लोबुलिन का उपयोग शरीर के प्रतिरक्षा तन्त्र तथा एल्बुमिन का उपयोग परासरणी सन्तुलन के लिए होता है। अतः हम कह सकते हैं प्लाज्मा प्रोटीन का हमारे लिए कितना महत्त्वपूर्ण है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.