PART - 2 - इकाई पाँच - CH - 16 उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 2 - इकाई पाँच - CH - 16 उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन3 Marks
Question
परासरण नियमन का अर्थ बताइए।
✓
Answer
परासरण नियमन (Osmoregulation)- प्राणियों की समस्त जैविक क्रियाओं के सफल संचालन हेतु उनके शरीर में या दैहिक तरलों में जल एवं आवश्यक लवणों की एक निश्चित परास में सान्द्रता आवश्यक है। इससे इनके दैहिक तरल (Body Fluid) में वांछित परासरण दाब (Osmotic Pressure) बनाये रखने में सहायता मिलती है। विभिन्न जलीय जीव भिन्न-भिन्न परासरणीय गुणों वाले जलीय आवास में रहते हैं तथा आवास की प्रकृति के अनुसार विभिन्न क्रियाविधियों द्वारा अपने दैहिक तरल में परासरण दाब एवं लवणों की निश्चित सान्द्रता का नियमन करते हैं। सजीवों द्वारा अपने शरीर में जल एवं लवणों की मात्रा का यह नियमन परासरण नियमन कहलाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.