संसद तथा कानूनों का निर्माण — सामाजिक अध्ययन कक्षा 8 — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 8सामाजिक अध्ययनसंसद तथा कानूनों का निर्माण2 Marks
Question
प्रश्नकाल क्या है?
✓
Answer
प्रश्नकाल- जब संसद का सत्र चल रहा होता है तो उसमें सबसे पहले प्रश्नकाल होता है। प्रश्नकाल एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसके माध्यम से सांसद सरकार के कामकाज के बारे में जानकारियाँ हासिल करते हैं। इसके माध्यम से संसद कार्यपालिका को नियंत्रित करती है। इसमें पूछे जाने वाले विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से सरकार को उसकी खामियों के प्रति आगाह किया जाता है। इसमें विपक्षी दल सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की कमियां सामने लाते हैं। सांसदों के प्रश्नों से सरकार को भी महत्वपूर्ण फीडबैक मिलता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.