इतिहास CH 3 : भूमंडलीकृत विश्व का बनना — सामाजिक अध्ययन कक्षा 10 — Question
Uttar Pradesh Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10सामाजिक अध्ययनइतिहास CH 3 : भूमंडलीकृत विश्व का बनना4 Marks
Question
प्रथम विश्व युद्ध के परिणामों की विवेचना कीजिए।
✓
Answer
प्रथम विश्व युद्ध के परिणाम- प्रथम विश्व युद्ध में धन-जन की भीषण हानि हुई। इस युद्ध में 90 लाख से अधिक लोग मार गए तथा ? करोड़ घायल हुए। यूरोप में कामकाजी आयु के योग्य लोगों की संख्या बहुत कम रह गई। परिवार के सदस्यों की संख्या कम हो जाने के बाद परिवारों की आय भी कम हो गई।
पुरुषों के युद्ध के मोर्चों पर जाने के कारण, उनके कार्यों को सम्भालने के लिए महिलाओं को घर छोड़कर वाहर आना पड़ा।
प्रथम विश्वयुद्ध के कारण विश्व की कुछ आर्थिक शक्तियों के बीच आर्थिक सम्बन्ध टूट गए। प्रथम विश्व युद्ध के लिए ब्रिटेन आदि अनेक देशों को अमेरिकी बैंकों और अमेरिकी जनता से भारी ऋण लेना पड़ा। परिणामस्वरूप इस युद्ध ने अमेरिका को ऋणी के बजाय ऋणदाता बना दिया।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.