Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 10विज्ञाननियंत्रण एवं समन्वय1 Mark
Question
प्रतिवर्ती चाप के संघटकों का सही क्रम क्या है?
✓
Answer
प्रतिवर्ती चाप के संघटकों का सही क्रम निम्नलिखित है: ग्राही अंग $\rightarrow$ संवेदी न्यूरॉन $\rightarrow$ मेरुरज्जु $\rightarrow$ प्रेरक न्यूरॉन $\rightarrow$ पेशी प्रतिवर्ती क्रिया के दौरान विद्युत आवेग जिस पथ पर चलते हैं उसे प्रतिवर्ती चाप कहते हैं। यह प्रतिवर्ती क्रिया को नियंत्रित करता है। प्रतिवर्ती चाप में, ग्राही तंत्रिका, मध्यवर्ती तंत्रिका में संकेत भेजकर उस सक्रिय करता है। तब मध्यवर्ती, तंत्रिका इन संकेतों को अगले न्यूरॉन (प्रेरक न्यूरॉन) में प्रसारित करता है। प्रेरक न्यूरॉन मेरुरज्जु में मध्यवर्ती न्यूरॉन से जुड़े होते हैं तथा केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र से संदेशों को शरीर में भेजते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.