Question
पश्च मस्तिष्क पर टिप्पणी लिखिए-

Answer

पश्चमस्तिष्क या रॉम्बेनसिफैलॉन :
यह मस्तिष्क का पश्च भाग है। इसे मस्तिष्क वृन्त (brain stalk) भी कहते हैं। पश्च मस्तिष्क के दो भाग होते हैं-
(i) अनुमस्तिष्क (cerebellum),
(ii) मस्तिष्क पुच्छ या मेडुला ऑब्लांगेटा (medulla oblongata)
(i) अनुमस्तिष्क (Cerebellum) – यह प्रमस्तिष्क के पिछले भाग से सटा रहता है। अनुमस्तिष्क दो पाश्र्व गोलाद्घ (lateral hemispheres) का बना होता है। अनुमस्तिष्क में बाहरी धूसर द्रव्य तथा आन्तरिक श्वेत द्रव्य होता है। श्वेत द्रव्य में स्थान-स्थान पर धूसर द्रव्य प्रवेश करके वृक्ष की शाखाओं जैसी रचना बनाता है। इसे प्राणवृक्ष या आरबर विटी (arbor vitae) कहते हैं। अनुमस्तिष्क में गुहा अनुपस्थित होती है। अनुमस्तिष्क के अधर भाग में श्वेत द्रव्य की एक पट्टी होती है जिसे पोंस वेरोली (pons varolli) कहते हैं।
(ii) मस्तिष्क पुच्छ या मेडुला ऑब्लांगेटा (Medulla Oblongata) – यह मस्तिष्क का सबसे पिछला भाग है जो आगे मेरुरज्जु के रूप में कपाल गुहा से बाहर निकलता है। मेडुला की पृष्ठ भित्ति पर पश्च रक्त जालक (posterior choroid plexus) स्थित होता है। मेडुला की गुहा को चतुर्थ निलय या मेटासील (fourth ventricle or metacoel) कहते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

प्लाज्मा (प्लैज्मा) प्रोटीन का क्या महत्व है?
निम्न द्वारा स्रावित हार्मोन का नाम लिखिए :
अधिवृक्क ग्रन्थि
लयनकाय व रसधानी दोनों अंतःझिल्लीमय संरचना है फिर भी कार्य की दृष्टि से ये अलग होते हैं। इस पर टिप्पणी लिखो।
उपास्थिल (Cartilagenous) मछलियों एवं अस्थीय (Bony) मछलियों में कोई चार अन्तर लिखिए।
सूत्री विभाजन के कोई चार महत्त्व लिखिए।
इनके बीच अंतर बताइए: अंस और श्रोणि मेखला
पुष्पदल विन्यास का विवरण दीजिये।
रासायनिक अभिक्रिया क्या होती है? भौतिक या रासायनिक अभिक्रिया की दर का सीधा सम्बन्ध इकाई समय में बनने वाले उत्पादक से होता है। इसे सूत्र द्वारा प्रदर्शित कीजिये।
हृदय पेशी का संक्षिप्त वर्णन करो।
दुम्राक्ष्य और तंत्रिकाक्ष  के बीच अंतर बताइए-