Question
पशुओं में दाह एवं मोच पर टिप्पणी लिखिए।

Answer

दाह (Burn)- जब पशु आवास में आग लग जाने से गर्म पानी से या रासायनिक घोल (तेजाब) से जल जाता है। जिससे फफोले पड़ जाते हैं एवं फफोलों के फूटने पर उसमें से द्रव्य निकलता है एवं घाव हो जाता है।
उपचार-जले हुए भाग पर चूने का पानी, अलसी का तेल (यदि अलसी का तेल उपलब्ध नहीं हो तो मीठा तेल) बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से काफी आराम मिलता है। यदि घाव में मवाद या तरल सा पदार्थ निकलता हो तो लाल दवा के हल्के गर्म घोल से साफ करके जिंक ऑक्साइड दिन में दो-तीन बार लगाना चाहिए। सिरका, शहद या पैराफीन लगाने से भी दर्द कम होता है। तेजाब से जल जाने पर एक प्रतिशत कपड़े धोने का सोडे का घोल लगाना चाहिए। यदि पशु के शरीर का काफी भाग जल गया हो तो तुरंत पशु चिकित्सक से इलाज करवाना चाहिए।
मोच (Sprain)- यह आमतौर पर पशु के फिसलने से, कूदने से, पशु के आपस में लड़ने से चोट लगने से मोच आती है। मोच साधारणतया शरीर के जोड़ों पर विशेषकर टांग में आती है। इसमें मांसपेशियाँ, स्नायु या टेन्डन पर चोट आती है या ये अपने स्थान पर से हट जाते हैं। मोच के स्थान पर सूजन आती है जो गर्म एवं दर्द युक्त होती है। यदि मोच पशु के टांगों में है तो पशु लंगड़ाकर चलता है।
उपचार-यदि मोच ताजी एवं गर्म है तो उस जगह पर ठंडा पानी डालें या बर्फ से सेक करना चाहिए। पुरानी मोच में नमक या बोरिक एसिड मिले गुनगुने पानी से सेक करना चाहिए। पशु को सूजन एवं दर्द कम करने वाली दवा लगानी चाहिए।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

मृदा संरचना के प्रकारों का वर्णन कीजिए।
सींगो द्वारा भैंस की आयु कैसे निर्धारित करते हैं? वर्णन कीजिए।
पौधशाला की व्यवस्थित तैयारी किस प्रकार की जाती है ? समझाइये।
फूलगोभी की खेती का निम्न बिन्दुओं के आधार पर वर्णन कीजिये (1) जलवायु (2) बुआई का समय (3) बीज दर (4) खाद एवं उर्वरक (5) तुड़ाई एवं उपज ।
आधुनिक भारत में कृषि विज्ञान के क्षेत्र क्या है? सविस्तार बताइए।
वातित मृदा से क्या आशय है ? मृदा वायु के संगठन तथा महत्त्व का वर्णन कीजिए।
बैंगन की फसल को नुकसान पहुँचाने वाले कीटों तथा उनकी रोकथाम का वर्णन कीजिए।
पेचिस के कारण, लक्षण, निदान एवं चिकित्सा पर टिप्पणी लिखिए।
कुक्कुट आवास में काम आने वाले प्रमुख उपकरणों का वर्णन कीजिए।
साइलेज किसे कहते हैं? साइलेज बनाने की विधि का वर्णन कीजिए।