बदलती हुई सांस्कृतिक परम्पराएँ — इतिहास कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सइतिहासबदलती हुई सांस्कृतिक परम्पराएँ3 Marks
Question
पुनर्जागरण की विशेषताओं का विवेचन कीजिए।
✓
Answer
(1) स्वतन्त्र चिन्तन को प्रोत्साहन- पुनर्जागरण ने स्वतन्त्र चिन्तन की विचारधारा को प्रोत्साहन दिया। (2) मानवतावादी विचारधारा का विकास- 'पुनर्जागरण' के फलस्वरूप मानवतावादी विचारधारा का विकास हुआ। मानवतावादियों ने प्राचीन यूनानी और रोमन साहित्य के अध्ययन पर बल दिया। (3) देशी भाषाओं का विकास- पुनर्जागरण के फलस्वरूप देशी भाषाओं का विकास हुआ। (4) वैज्ञानिक विचारधारा का विकास- पुनर्जागरण के कारण वैज्ञानिक विचारधारा का विकास हुआ। (5) प्राचीन रूढ़ियों तथा अन्धविश्वासों का विरोध- पुनर्जागरण ने प्राचीन रूढ़ियों, अन्धविश्वासों तथा धार्मिक आडम्बरों पर कुठाराघात किया। (6) सहज सौन्दर्य की उपासना- अब साहित्य एवं कला में सौन्दर्य एवं प्रेम की भावनाओं को प्रमुख स्थान दिया जाने लगा।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.