Question
यूरोप में धर्म सुधार आन्दोलन के कोई दो कारण बताइए।

Answer

(1) मानव के सम्बन्ध में नवीन दृष्टिकोण- मानव के बारे में मानवतावादियों का दृष्टिकोण बिल्कुल नया था। वे मानव को एक मुक्त विवेकपूर्ण कर्त्ता मानते थे। वे एक दूरवर्ती ईश्वर में विश्वास रखते थे। उनकी मान्यता थी कि यद्यपि ईश्वर ने मनुष्य बनाया है, परन्तु उसे अपना जीवन मुक्त रूप से चलाने की पूर्ण स्वतन्त्रता भी दी है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि मनुष्य को अपनी प्रसन्नता इसी विश्व में वर्तमान में ही ढूँढ़नी चाहिए।
(2) चर्च द्वारा जनता का आर्थिक शोषण- चर्च जनता से अनेक प्रकार के कर वसूल करता था। इंग्लैण्ड के टॉमस मोर तथा हॉलैण्ड के इरैस्मस नामक मानवतावादियों का कहना था कि चर्च एक लालची और भ्रष्ट संस्था है। यह साधारण लोगों से मामूली बातों पर लूट-खसोट करता रहता है। किसानों ने चर्च द्वारा लगाए गए अनेक प्रकार के करों का विरोध किया।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

'उलुस' से क्या तात्पर्य है? उलुस का गठन किस प्रकार हुआ?
चंगेज खाँ के वंशजों का धीरे-धीरे अलग होकर पृथक्-पृथक् वंश-समूहों में बँट जाना किस बात का प्रतीक था?
"इटली और अन्य प्रान्तों के बीच सत्ता का आकस्मिक अन्तरण वास्तव में, रोम के राजनीतिक इतिहास का एक अत्यन्त रोचक पहलू रहा है।" विवेचना कीजिए।
एबट सुगेर ने पेरिस के निकट सेन्ट डेनिस में स्थित आबे के बारे में क्या विवरण दिया है?
जिमरीलिम के मारी स्थित राजमहल का वर्णन कीजिए।
रोमन साम्राज्य में दासों के प्रति किये गए व्यवहार के बारे में रोमन इतिहासकार टैसिटस ने क्या लिखा है?
"मध्यकालीन यूरोप में आर्थिक संस्था का आधार श्रेणी (गिल्ड) था।" स्पष्ट कीजिए।###'श्रेणी' (गिल्ड) पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
बेनेडिक्टीन (Benedictine) में भिक्षुओं के लिए रखी गई हस्तलिखित पुस्तक के मुख्य नियम क्या थे?
गेंजी की कथा का वर्णन कीजिए।
मंगोलों के चीन के साथ व्यापारिक सम्बन्धों की विवेचना कीजिए।