भारत का भौतिक स्वरूप — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनभारत का भौतिक स्वरूप3 Marks
Question
पूर्वी घाट की तीन प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
✓
Answer
पूर्वी घाट द्वारा दक्कन के पठार के पूर्वी किनारों का निर्माण किया जाता है। इसकी ऊँचाई पश्चिमी घाट की अपेक्षा कम है। इसकी औसत ऊँचाई 600 मी. है।
यह महानदी घाटी से दक्षिण में नीलगिरी तक फैला हुआ है। यह बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों द्वारा खण्डित, अनियमित तथा असतत् है।
महेन्द्रगिरी (1500 मी.) पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है। पूर्वी घाट के दक्षिण-पश्चिम में शेवराय एवं जावेडी की पहाड़ियाँ स्थित हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.