Question
प्याज का सामान्य विवरण दीजिए।

Answer

प्याज (Onion)-प्याज, ऐलिएसी कुल की एक नगदी फसल है जो प्रायः सर्दियों में उगाई जाती है। इसका उपयोग हरी अवस्था में सब्जी के रूप में तथा पकने पर कच्चे सलाद, सब्जी, अचार, मसाले, चटनी व दाल को फ्राई करने में किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से फॉस्फोरस, कैल्सियम, विटामिन सी आदि प्रमुख पौष्टिक तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। प्याज में एलाइल प्रोपाइल डाइसल्फाइड की वजह से इसमें रोचक सुगन्ध होती है। यह गर्मी में लू लग जाने तथा गुर्दे की बीमारी वाले रोगियों के लिए लाभदायक पाया जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free