राइका समुदाय राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में रहता है। राइका खेती के साथ-साथ चरवाही का भी काम करते थे। राइकाओं का एक समुदाय ऊँट तथा दूसरा समुदाय भेड़-बकरियां पालता था। बरसात में तो बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर के राइका अपने पैतृक गाँवों में ही रहते थे क्योंकि इस दौरान उन्हें वहीं चारा मिल जाता था। पर, अक्टूबर आते-आते ये चरागाह सूखने लगते थे। फलतः ये लोग नए चरागाहों की तलाश में दूसरे इलाकों की तरफ निकल जाते थे और अगली बरसात में ही वापस लौटते थे।