पालमपुर गाँव की कहानी — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनपालमपुर गाँव की कहानी2 Marks
Question
रासायनिक उर्वरकों से होने वाली हानियाँ बतलाइये।
✓
Answer
रासायनिक उर्वरकों से निम्न हानियाँ हैं-
रासायनिक उर्वरकों के खनिज पानी में घुलकर पौधों को तुरन्त उपलब्ध तो हो जाते हैं, लेकिन मिट्टी इन्हें लम्बे समय तक धारण नहीं कर पाती है।
रासायनिक उर्वरक मिट्टी से निकलकर भौम जल, नदियों तथा तालाबों को प्रदूषित करते हैं।
रासायनिक उर्वरक मिट्टी में उपस्थित जीवाणुओं तथा सूक्ष्म अवयवों को नष्ट कर सकते हैं।
इनके प्रयोग के पश्चात् मिट्टी पहले की तुलना में कम उपजाऊ रह जाती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.