Question
रेटिना पर टिप्पणी लिखिए-

Answer

रेटिना (Retina) – यह नेत्र भित्ति का सबसे भीतरी प्रकाश संवेदी (light sensitive) स्तर है।
रेटिना में रक्तकपटल की ओर एक पतला वर्णक स्तर (pigmented layer) तथा भीतर की ओर तन्त्रिका संवेदी स्तर होता है। तन्त्रिको संवेदी स्तर (neurosensory layer) प्रकाश के लिए संवेदनशील होता है। यह निम्नलिखित प्रकार की पर्यों से बना होता है-
(i) दृष्टि शलाकाओं एवं शंकुओं का स्तर (Layer of Rods and Cones) – शलाकाओं में दृष्टि पर्पल (visual purple) वर्णक रोडोप्सिन (rhodopsin) तथा शंकुओं में दृष्टि वॉयलेट (visual violet) वर्णक आयोडोप्सिन (iodopsin) पाए जाते हैं। शलाकाएँ प्रकाश व अन्धकार में भेद करती हैं, जबकि शंकु रंगों का ज्ञान कराते हैं।
(ii) द्विध्रुवीय न्यूरॉन का स्तर (Layer of Bipolar Neurons) – इसकी तन्त्रिका कोशिकाएँ दृष्टि शलाकाओं एवं शंकुओं के स्तर को गुच्छकीय कोशिकाओं के स्तर से जोड़ती हैं।
(iii) गुच्छकीय कोशिकाओं का स्तर (Layer of Ganglionic Cells) – इसकी कोशिकाओं के एक्सॉन तन्तु मिलकर दृक् तन्त्रिका (optic nerve) बनाते हैं। दृक् तन्त्रिका जिस स्थान से रेटिना से निकलती है, उसे अन्ध बिन्दु (blind spot) कहते हैं, इस स्थान पर प्रतिबिम्ब का निर्माण नहीं होता है।
नेत्र की मध्य अनुलम्ब अक्ष (optical axis) पर स्थित रेटिना के मध्य भाग को मध्य क्षेत्र (area centralis) कहते हैं। इस भाग को पीत बिन्दु (yellow spot) या मैकुला ल्यूटिया (macula lutea) भी कहते हैं। यहाँ उपस्थित एक छोटे से गड्ढे को फोविया सेन्ट्रैलिस (fovea centralis) कहते हैं। इस स्थान पर सबसे स्पष्ट प्रतिबिम्ब बनता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

अंतः कर्ण में ध्वनि द्वारा तंत्रिका आवेग उत्पन्न होने की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।
निम्न को परिभाषित कीजिए। अष्टिल फल आम एवं नारियल का चित्र बनाइए।
1. एक संघी 2. द्विसंघी 3. बहुसंघी 4. परिदल लग्न।
प्रतिधारा सिद्धान्त पर टिप्पणी लिखिए।

कैसे उदासीन विलेय जीवद्रव्य झिल्ली से होकर गति करते हैं? क्या ध्रुवीय अणु उसी प्रकार से इससे होकर गति करते हैं? यदि नहीं तो इनका जीवद्रव्य झिल्ली से होकर परिवहन कैसे होता है?</p>

उदाहरण सहित निम्नलिखित शब्दवली का संक्षिप्त वर्णन करो - द्विगुणितक
एंजाइम के महत्वपूर्ण गुणों का वर्णन कीजिए।
बेलेनोग्लोसस का नामांकित चित्र बनाइए। संघ हेमीकार्डेटा के पाँच लक्षण लिखिए -
निम्नलिखित के बारे में आर्थिक दृष्टि से दो महत्वपूर्ण उपयोग को लिखिए:
  1. परपोषी बैक्टीरिया
  2. आद्य बैक्टीरिया
बीजाण्डन्यास को परिभाषित कीजिए। स्तम्भीय बीजाण्डन्यास एवं भित्तीय बीजाण्डन्यास में कोई तीन अन्तर लिखिए।
मेडुला ऑब्लांगेटा के कार्यों को लिखिए।