Question
रूधिर वाहिनियां बनी होती हैं-

Answer

(a) रक्त वाहिनियों (धमनी व शिराएं) की भित्ति मुख्यतः तीन स्तरों की बनी होती हैं- सबसे बाहर की ट्यूनिका एक्सटर्ना जिससे ढीले संयोजी ऊतक, कोलेजन तन्तु, लसिका वाहिनियां होती हैं। मध्य परत ट्यूनिका मीडिया में चक्रीय चिकने पेशी तन्तु, कुछ इलास्टिक तन्तु होते हैं जबकि सबसे अन्दर की परत ट्यूनिका इन्टर्ना बहुफलक शतकी कोशाओं की एकल स्तरीय एन्डोरीलियम होती है। यदि धमनियां अंग तक पहुंचती हैं तो वे धमनिकाएं बनाती हैं जो पतली होती है तथा मुख्यतः चिकनी पेशियों की बनी होती है तथा जब वह ऊतकों में उपविभाजित होती है, तो वे कोशिकाएं बनाती हैं। कोशिकाओं की भित्ति काफी पतली (प्रायः $1 \mu$ से कम) होती है जिसमें असंख्य छिद्र होते हैं तथा केवल एन्डोरीलियम की बनी होती है। रक्त तथा ऊतक द्रव के बीच पदार्थों का आदान-प्रदान, कोशिकाओं की एन्डोरीलियम झिल्ली के आर-पार, सक्रिय विसरण द्वारा होता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

कुछ एन्जाइम जो वसा के कार्बोहाइड्रेट में परिवर्तन से जुड़े होते हैं, उपस्थित होते हैं-
मेंढक के टेडपोल में क्लोमों (गिल्स) की उपस्थिति इस बात की सूचक है कि
समवृत्ति संरचनाएं किस कारण उत्पन्न होती हैं?
'हेरोहन' नामक ड्रग कैसे संश्लेषित की जाती है?
बैक्टीरिया के वृद्धि वक्र की अवस्थाओं का सही क्रम चुनिये -
किसी जीव में एक या दो जीनों को प्रवेश कराना जो कि उसमें नहीं पाये जाते या कृत्रिम विधियों से (प्रजनन द्वारा नहीं) उनका विलोपन कराना किसके अंतर्गत आता है-
पायरेनोइड्स बने होते है-
प्लाज्मोडियम की साइजोन्ट (Schizont) अवस्था मानव में होती है -
निम्नलिखित में से कौन-सा हार्मोन निर्मोचक IUD होता है ?
निम्नलिखित में से क्या लैक ओपेरॉन की अभिव्यक्ति के लिए प्रेरक के रूप में आवश्यक है?