सड़क परिवहन रेल परिवहन की तुलना में निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण है-
रेल मार्गों की अपेक्षा सड़कें बनाना सरल है। इनको तीव्र ढाल, वनों तथा मरुस्थलों में भी बनाया जा सकता है।
अपेक्षाकृत ऊबड़-खाबड़ तथा विच्छिन्न भू-भागों पर भी सड़कें बनाई जा सकती हैं।
इसके निर्माण में अपेक्षाकृत कम राशि खर्च करनी पड़ती है।
थोड़ी दूरी की यात्रा के लिए रेल मार्गों की तुलना में सड़कें अधिक उपयोगी तथा सुविधाजनक हैं।
शीघ्र खराब होने वाली वस्तुओं के परिवहन के लिए सड़क मार्ग अधिक उपयोगी सेवायें प्रदान करते हैं।
सड़क मार्ग मण्डियों, कारखानों, घरों तथा खेतों को आपस में जोड़ते हैं।
सड़कें, रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्री पत्तनों को भी जोड़ती हैं।