सेबी के विकासपूर्ण कार्य-
निवेशक शिक्षा-सेबी प्रतिभूति बाजार के निवेशकों के प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है। यह निवेशकों के लिए कुछ मार्गदर्शक बातों का विज्ञापन करती है तथा मार्गदर्शन के लिए पुस्तकें भी प्रकाशित करती है।
मध्यस्थों को प्रशिक्षण-सेबी प्रतिभूति बाजार के बिचोलियों के प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है। इन मध्यस्थों में स्टॉक के दलाल, उप-दलाल, निर्गमन बैंकर, अभिगोपक आदि को सम्मिलित किया गया है।
संहिता को बढ़ावा-सेबी प्रतिभूति बाजार में उचित आचरणों (व्यवहारों) तथा सभी एस.आर.ओज के लिए संहिता को बढ़ावा देने का कार्य करती है।
अनुसन्धान का आयोजन तथा सूचनाओं का प्रकाशन-सेबी स्कन्ध विनिमय केन्द्रों के विकास को ठोस आधार प्रदान करने के लिए अनुसन्धान करने तथा उसके निष्कर्षों को प्रकाशित करने का कार्य करती है। वह प्रतिभूति बाजार के सभी भागीदारों के लिए उपयोगी सूचनाओं का नियमित रूप से प्रकाशन भी करती है।