पैकेजिंग के कार्य-
उत्पाद की पहचान करना-पैकेजिंग उत्पादों की पहचान करने में बहुत सहायता करता है। उदाहरण के लिए. लाल रंग में कोलगेट या फिर पौंड्स क्रीम का जार इनके पैकेज आसानी से पहचाने जाते हैं।
उत्पाद संरक्षण-पैकेजिंग वस्तु को नष्ट होने, रिसने, चोरी चले जाने, नुकसान पहुँचाने, जलवायु के प्रभाव से सुरक्षा प्रदान करता है। वस्तुओं के संग्रहण, वितरण एवं परिवहन के दौरान इस प्रकार की सुरक्षा की आवश्यकता होती है।
उत्पाद के उपयोग में सरल-पैकेज का आकार एवं स्वरूप।
उत्पाद प्रवर्तन-प्रवर्तन के उद्देश्य से भी पैकेजिंग का उपयोग किया जाता है।