Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्समनोविज्ञानमनोवैज्ञानिक गुणों में विभिन्नताएँ2 Marks
Question
शाब्दिक बुद्धि परीक्षण क्या है?
✓
Answer
शाब्दिक बुद्धि परीक्षण- जिन परीक्षणों में शब्दों का प्रयोग किया जाता है उन्हें शाब्दिक बुद्धि परीक्षण कहते हैं। यह परीक्षण मौखिक या लिखित दोनों प्रकार से किये जा सकते हैं। प्रचलित रूप में पेपर-पेन्सिल परीक्षण के नाम से भी जाने जाते हैं। यह परीक्षण व्यक्ति या सामूहिक दोनों रूप में प्रशासित करने योग्य होते हैं। इन परीक्षणों के लिए आवश्यक तत्व निम्नलिखित हैं- (i) परीक्षण की भाषा का ज्ञान परीक्षित को होना चाहिए। (ii) व्यक्ति को प्रशिक्षित होना चाहिए। (iii) परीक्षणकर्ता एक प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिक होना चाहिए। यह परीक्षण छोटे बालकों या निरक्षर व्यक्तियों पर लागू नहीं किया जा सकता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.