PART - 1 - इकाई एक - CH - 3 वनस्पति जगत — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 1 - इकाई एक - CH - 3 वनस्पति जगत2 Marks
Question
शैवाल का आर्थिक महत्त्व बताइये।
✓
Answer
मानव के लिये शैवाल बहुत महत्त्वपूर्ण है। पृथ्वी पर प्रकाश-संश्लेषण के दौरान कुल स्थिरीकृत CO2 का लगभग आधा भाग शैवाल स्थिर करते हैं। इस प्रकार ये अपने आस-पास के पर्यावरण में घुलित O2 का स्तर बढ़ा देते हैं। अनेक समुद्री जातियाँ जैसे पोरफायरा, लैमिनेरिया तथा सरगासम आदि भोजन के रूप में उपयोग की जाती हैं। कुछ भूरे व लाल समुद्री शैवाल कैरागीन का उत्पादन करते हैं। जिलेडियम तथा ग्रेसिलेरिआ से एगार प्राप्त होता है। जिसका उपयोग संवर्धन माध्यम व आइसक्रीम तथा जैली बनाने में किया जाता है। प्रोटीन प्रचुर एक-कोशिकीय शैवाल क्लोरैला तथा स्प्रुिलाइना का उपयोग भोजन व अंतरिक्ष यात्री भी करते हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.