PART - 1 - इकाई एक - CH - 3 वनस्पति जगत — जीव विज्ञान कक्षा 11 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 साइन्सजीव विज्ञानPART - 1 - इकाई एक - CH - 3 वनस्पति जगत3 Marks
Question
शैवाल तथा जिम्नोस्पर्म के आर्थिक महत्त्व पर टिप्पणी लिखो।
✓
Answer
शैवाल मानव के लिये अत्यधिक उपयोगी है। पृथ्वी पर प्रकाश-संश्लेषण के समय कुल स्थिरीकृत कार्बन डाइऑक्साइड का लगभग आधा भाग शैवाल स्थिर करते हैं। प्रकाश - संश्लेषी जीव होने के कारण शैवाल अपने आस - पास के पर्यावरण में घुलित ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा देते हैं। ये ऊर्जा के प्राथमिक उत्पादक होने के कारण अधिक महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि ये जलीय प्राणियों के खाद्य चक्रों के आधार होते हैं। समुद्री शैवाल जैसे पोरफायरा, लैमिनेरिया तथा सरगासम की अनेक जातियों का उपयोग भोजन में होता है। कुछ समुद्री भूरी व लाल शैवाल कैरागीन का उत्पादन करते हैं। कैरागीन का व्यावसायिक उपयोग होता है। जिलेडियम तथा ग्रेसिलेरिया शैवाल से एगार प्राप्त होता है। एगार का उपयोग प्रयोगशालाओं में संवर्धन माध्यम तैयार करने व आइसक्रीम और जैली बनाने में किया जाता है। क्लोरैला तथा स्प्रुिलाइना एककोशिकीय शैवाल है। यह प्रोटीन में प्रचुर मात्रा में होती है। इसका उपयोग अंतरक्षि यात्री भी भोजन के रूप में करते हैं। जिम्नोस्पर्म के पौधों से जैसे चीड़, देवदार आदि से महत्त्वपूर्ण लकड़ी प्राप्त होती है। इफेड्रा से इफेड्रीन औषध मिलती है। पाइनस से तारपीन का तेल व एबीज की जाति से कनाडा वालसम मिलता है। साइकस के तने से साबूदाना व पाइनस की जाति से चिलगोजा फल प्राप्त होता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.