शीर्ष मृदा: यह मृदा की सबसे ऊपर वाली संस्तर-स्थिति होती है। यह सामान्यत: गहरे रंग की होती हैं, क्योंकि यह ह्यूमस और खनिजों से समृद्ध होती हैं। ह्यूमस, मृदा को उर्वर बनाता है और पादपों को पोषण प्रदान करता है। यह परत सामान्यतः मृदु, संरंध्र और अधिक जल को धारण करने वाली होती है। इसे A संस्तर - स्थिति भी कहते हैं। यह कृमियों, कुंतकों, छछंदरों और भृगुओं जैसे अनेक जीवों को आश्रय प्रदान करती है। छोटे पादपों की जड़ें पूरी तरह से शीर्षमृदा में ही रहती हैं।