Question
सहज प्रतिरक्षा पर टिप्पणी कीजिए।

Answer

सहज प्रतिरक्षा - सहज प्रतिरक्षा एक प्रकार की अविशिष्ट रक्षा है जो जन्म के समय मौजूद होती है। यह प्रतिरक्षा हमारे शरीर में बाह्य कारकों के प्रवेश के सामने विभिन्न प्रकार के रोध खड़ा करने से हासिल होती है। सहज प्रतिरक्षा में चार प्रकार के रोध होते हैं। ये रोध हैं-
(i) शारीरिक रोध - हमारे शरीर पर त्वचा मुख्य रोध है जो सूक्ष्मजीवों के प्रवेश को रोकता है। श्वसन, जठरांत्र (गैस्ट्रोइंटेटाहनल) और जननमूत्र पथ को आस्तरित करने वाली एपिथीलियम का श्लेष्मा आलेप भी शरीर में घुसने वाले रोगाणुओं को रोकने में - सहायता करता है।
(ii) कार्यिकीय रोध- आमाशय में अम्ल, मुँह में लार, आँखों के आँसू, ये सभी रोगाणीय वृद्धि को रोकते हैं।
(iii) कोशिकीय रोध - हमारे शरीर के रक्त - में बहुरूप केन्द्रक श्वेताणु उदासीनरंजी, जैसे-कुछ प्रकार के श्वेताणु और एककेन्द्रकाणु तथा प्राकृतिक, मारक लिंफोसाइट्स के प्रकार एवं ऊतकों में वृहत् रोगाणुओं का भक्षण करते और नष्ट करते हैं।
(iv) साइटोकाइन रोध - विषाणु संक्रमित कोशिकाएँ इंटरफेरॉन नामक प्रोटीनों का स्त्रावण करती हैं जो असंक्रमित कोशिकाओं को और आगे विषाणु संक्रमण से बचाती हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

जैविकी के अध्ययन ने संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने में किस प्रकार हमारी सहायता की है?
बर्र की कुछ जातियों को अंजीर के वृक्ष पर बार-बार भ्रमण करते देखा गया । इनके बीच किस प्रकार की अन्योन्य क्रिया देखी जाती है तथा क्यों?
इनमें विभेद करें - बीजपत्राधार और बीजपत्रोपरिक
25 प्राथमिक शुक्र कोशिकाओं तथा 25 प्राथमिक अण्ड कोशिकाओं से बनने वाले शुक्राणुओं तथा अण्डाणुओं का अनुपात कितना होगा? कारण सहित समझाइए।
आनुवंशिक सन्तुलन क्या है ? हार्डी वेनबर्ग साम्य को प्रभावित करने वाले कोई चार घटक लिखिए।
अन्तःप्रजनन क्या है?
तापमान और पानी की कमी का प्रभाव तथा प्राणिया का अनुकूलन पर संक्षिप्त टिप्पणी (नोट) लिखिए।
डार्विन फिन्चे अनुकूली विकिरण किस प्रकार दर्शाती है। स्पष्ट कीजिए।
स्थानान्तरण के दौरान राइबोसोम की दो मुख्य भूमिकाओं को समझाइये।
वृषण तथा अण्डाशय के बारे में प्रत्येक के दो-दो प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिये।