Question
मोठ की बीजदर तथा बीजोपचार लिखिए।

Answer

बीजदर एवं बीजोपचार (Seed rate and seed treatment)- मोठ की शुद्ध फसल के लिए 10 किग्रा. बीज प्रति हेक्टेयर चाहिए। मिश्रित फसल के लिए 4-5 किग्रा. प्रति हेक्टेयर। बीज बुआई से पूर्व स्ट्रेप्टोसाइक्लिन 100 पी. पी. एम. पानी के घोल में 1 घण्टे तक भिगोने के बाद केप्टाफ 75 एसडी 2 ग्राम प्रति किग्रा. बीज की दर से उपचारित करना चाहिए तथा बुआई पूर्व 0.5 ग्राम थायोयूरिया प्रतिलीटर पानी घोल में या 5 ग्राम थायोयूरिया + 1 मिली. डी. एम. एस. ओ. प्रति 10 लीटर पानी में घोल बनाकर 4-5 घण्टे भिगोकर सुखायें। इसके बाद राइजोबियम कल्चर से मूँग की तरह बीजोपचार कर बुआई करें।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free