राष्ट्र-निर्माण तथा उसकी समस्याएँ — राजनीति विज्ञान कक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्सराजनीति विज्ञानराष्ट्र-निर्माण तथा उसकी समस्याएँ2 Marks
Question
सी. राजगोपालाचारी का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
✓
Answer
सी. राजगोपालाचारी का जन्म 1878 ई. में हुआ। वे काँग्रेस के वरिष्ठ नेता और साहित्यकार थे। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के निकटतम कार्यकर्ता थे। वे देश की संविधान सभा के सदस्य रहे। 1948 से 1950 ई. तक उन्हें स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल बनने का अवसर प्राप्त हुआ। देश की स्वतन्त्रता के बाद देश की आन्तरिक सरकार में वे मद्रास के मुख्यमन्त्री बने। वे भारत रत्न से सम्मानित पहले भारतीय थे। उन्होंने 1959 में स्वतन्त्र पार्टी का गठन किया और 1972 ई. में उनका स्वर्गवास हो गया।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.