Question
सीमेंट उद्योग पर एक लेख लिखिए।

Answer

सीमेंट उद्योग-सीमेंट उद्योग एक आधारभूत उद्योग है। घर, कारखाने, पुल, सड़कें, हवाई अड्डा, बाँध तथा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण में सीमेंट आवश्यक पदार्थ है। इस उद्योग हेतु कच्चा माल चूना पत्थर, सिलिका, एल्यूमिना एवं जिप्सम होता है। रेल परिवहन के अतिरिक्त इसमें कोयला तथा विद्युत ऊर्जा भी आवश्यक है।
विकास-भारत में पहला सीमेंट कारखाना सन् 1904 में चेन्नई में लगाया गया था। स्वतंत्रता के पश्चात् इस उद्योग का प्रसार हुआ। सन् 1989 से मूल्य व वितरण में नियंत्रण समाप्ति तथा अन्य नीतिगत सुधारों से सीमेंट उद्योग ने क्षमता, प्रक्रिया व प्रौद्योगिकी व उत्पादन में अत्यधिक तरक्की की है। अब देश में अनेक बड़े तथा छोटे सीमेंट संयंत्र हैं जिनमें विविध प्रकार के सीमेंटों का उत्पादन किया जाता है।
सीमेंट की घरेलू बाजार में बहुत माँग है साथ ही पूर्वी एशिया, मध्यपूर्व, अफ्रीका तथा दक्षिण एशिया के बाजारों में भी बहुत माँग है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

संसाधन नियोजन की आवश्यकता क्यों पड़ती है? इस हेतु कोई दो उपाय सुझाइए।###संसाधन नियोजन की आवश्यकता क्यों है? भारत में संसाधन नियोजन हेतु कोई चार उपाय सुझाइए।
स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् भारत में कृषि क्षेत्र में किये गये प्रमुख सुधारों को लिखिए।
दबाव-समूह और आन्दोलन में क्या अन्तर है?
व्यापार को परिभाषित कीजिए। इसके प्रकारों को बताइए।
सामाजिक समानता में शहरीकरण के योगदान को उजागर कीजिए।
लोकतंत्र की दृष्टि से दबाव समूह के दो नकारात्मक और दो सकारात्मक प्रभाव बताइए।
स्कॉटलैण्ड को किस प्रकार यूनाइटेड किंगडम में शामिल किया गया? स्पष्ट कीजिए।
"लोकतांत्रिक शासन किसी अन्य शासन प्रणाली से बेहतर है।" स्पष्ट कजिए।
संसाधन नियोजन क्या है? संसाधन नियोजन की प्रक्रिया के सोपानों (चरणों) का उल्लेख कीजिए।
प्राचीन भारत में निर्मित की गई कुछ जलीय कृतियों का उल्लेख कीजिए।