सामाजिक न्याय — राजनीति विज्ञान कक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 11 कॉमर्स / आर्ट्सराजनीति विज्ञानसामाजिक न्याय2 Marks
Question
समानुपातिक न्याय क्या है? स्पष्ट कीजिये।
✓
Answer
समानुपातिक न्याय-समानुपातिक न्याय से यह आशय है कि लोगों को मिलने वाले लाभों को तय करते समय उनके विभिन्न प्रयासों और कौशलों को मान्यता दी जाये अर्थात् लोगों को उनके प्रयास के पैमाने और अर्हता के अनुपात में पुरस्कृत किया जाये। काम के लिए वांछित मेहनत, कौशल, संभावित खतरे आदि कारकों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग पारिश्रमिक निर्धारण करना ही समानुपातिक न्याय है। लेकिन समाज में न्याय के लिए समान बरताव के सिद्धान्त के साथ ही समानुपातिकता के सिद्धान्त का संतुलन बिठाना आवश्यक है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.