Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 10संस्कृतभारतीयसंस्काराः2 Marks
Question
समावर्त्तन संस्कार का वर्णन करें।
✓
Answer
समावर्त्तन संस्कार- प्राचीन गुरुकुल परम्परा में शिक्षा के संस्कारों में अन्यतम समावर्त्तन संस्कार उल्लेखनीय है। गुरुगृह में रहकर जीवन का सांगोपाङ्ग अध्ययन करने के बाद जब शिष्य को अपने घर वापस लौटने का अवसर प्राप्त होता था तो गुरु अपने शिष्यों को सामने बैठाकर भविष्य के जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना अपने उपार्जित ज्ञान से कैसे करना है- यह बताते थे। साथ ही सत्य बोलो, धर्म का आचरण करो और स्वाध्याय से विमुख न हो आदि उपदेश देकर वे उन्हें अपने घरों में जाने का निर्देश देते थे। अब शिष्य गृहस्थ जीवन जीने की ओर अग्रसर होता था एवं गुरु से प्राप्त ज्ञान के आधार पर अपने भावी जीवन की संकल्पना को साकार करता था।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.