समष्टि - किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में नियत समय पर रहने वाले एक ही उपजाति के जीवों की संख्या जो समान संसाधनों का उपयोग अथवा उनके लिए प्रतिस्पर्धा करती है, समष्टि कहलाती है।
समुदाय - दिए गए भौगोलिक क्षेत्र में पायी जाने वाली सभी प्रकार के जीवों की समष्टियाँ, जो पारस्परिक क्रिया करती हैं, सामूहिक रूप से जैव समुदाय कहलाती है।