Question
सन्तू मछली लेकर क्यों भागा?

Answer

मछलियों को लेकर बच्चों की अभिलाषा थी कि घर पहुँचकर किसी तरह मछली को जिन्दा रखा जाए। इनमें से एक मछली पिता जी से माँगकर कुएँ में डालकर बहुत बड़ी करेंगे और जब मन होगा बाल्टी से निकालकर खेलेंगे। जब भग्गू मछली काटने लगा तब सन्तू उदास मन से उसके पीछे खम्भे के पास टिककर देखने लगा। एक मछली के कट जाने के बाद सन्तु को लगता है कि तीनों मछलियाँ काट दी जायेंगी। इसलिए देखते ही देखते सन्तु एक मछली अंगों से उठाकर बाहर की तरफ सरपट भाग जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free