Question types

मछली question types

67 questions across 4 question groups — pick any mix to generate a हिन्दी paper with step-by-step answer keys.

67
Questions
4
Question groups
5
Question types
Sample Questions

मछली questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

घर में मछली काटने के लिए एक अलग से पाटा था। उस पाटे के ऊपर ही मछली रखकर काटी जाती थी। पाटे में चक्कू के आड़े-तिरछे निशान बन गए थे। यह पाटा परछी में ड्रम के पीछे रखा रहता था। जिस रोज मछली बनती थी उसी रोज यह पाटा निकाला जाता था। घर का नौकर मछली काटा करता था। पानी का गिरना बिल्कुल बंद हो गया था। आँगन में आकर मैंने देखा जिस जगह मछली काटी जाती थी वहाँ वही पाटा धुला हुआ रखा था। पास में थोड़ी चूल्हे की राख थी। मैंने सोचा भग्गू कुआँ के पास चक्कू में धार कर रहा होगा। नहानघर का दरवाजा पूरा खुला था। मुझे बाल्टी दिख रही थी जिसमें मछलियाँ थीं। माँ वहाँ नहीं थी। शायद ऊपर होगी। माँ को घर में मछली, गोश्त बनना अच्छा नहीं लगता था। पिताजी ने कई बार चाहा किं हम लोग भी मछली, गोश्त खाया करें, लेकिन माँ ने सख्ती से मना कर दिया था। और, किसी को अच्छा भी नहीं लगता था, केवल पिताजी खाते थे।
(i) घर में मछली काटने के लिए क्या विशेष व्यवस्था थी?
(ii) लेखक ने आँगन में क्या देखा और वह क्यों महत्वपूर्ण था?
(iii) लेखक की माँ को मछली और गोश्त बनाने और खाने में क्या राय थी?
(iv) मछली काटने वाला कौन था और वह कहाँ रहता था?
(v) परिवार में मछली और गोश्त कौन खाते थे?
View full solution
दौड़ते हुए हम लोग एक पतली गली में घुस गए। इस गली से घर नजदीक पड़ता था। दूसरे रास्तों में बहुत भीड़ थी। बाजार का दिन था। लेकिन बूंदें पड़ने से भीड़ के बिखराव में तेजी आ गई थी। दौड़ इसलिए रहे थे कि डर लगता था कि मछलियाँ बिना पानी के झोले में ही न मर जाएँ। झोले में तीन मछलियाँ थीं। एक तो उसी वक्त मर गई थी जब पिताजी खरीद रहे थे। दो जिन्दा थीं। झोले में उनकी तड़प के झटके मैं जब तब महसूस करता था। मन ही मन सोच रहा था कि एक मछली पिताजी से जरूर माँग लगेंगे। फिर उसे कुएँ में डालकर बहुत बड़ी करेंगे। जब मन होगा बाल्टी से निकालकर खेलेंगे। बाद में फिर कुएँ में डाल देंगे।
(i) प्रस्तुत गद्यांश किस पाठ से लिया गया है? और इसके लेखक कौन हैं ?
(ii) बच्चों ने गली का रास्ता क्यों पकड़ लिया?
(iii) बच्चों की कौन-सी उत्कंठा थी?
(iv) बच्चे और परिवार मछलियों को लेकर क्यों जल्दी कर रहे थे?
(v) बच्चे मछलियों के लिए क्या सोच रहे थे?
View full solution

Generate a मछली paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App