संविधान सभा: यह जनता के प्रतिनिधियों की वह सभा है जो संविधान का निर्माण करती है। भारतीय संविधान सभा में ब्रिटिश शासन के अधीन प्रान्तों के निर्वाचित प्रतिनिधि व देशी रियासतों के मनोनीत प्रतिनिधि सम्मिलित थे। संविधान सभा में राजस्थान के ब्रिटिश प्रान्त व रियासतों के सदस्य भी शामिल थे। संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को अस्थायी अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बाद में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष चुना गया।